Sri Lanka ने स्पिनरों के दम पर वनडे श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

श्रीलंका के स्पिनरों की मददगार घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए बृहस्पतिवार को तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 19 रन से हरा दिया। अनुभवी स्पिनर वानिंदु हसरंगा को आराम दिए जाने के बावजूद लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे (39 रन पर दो विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेल्लालगे (41 रन पर दो विकेट) ने धीमी और मददगार पिच पर अहम विकेट चटकाए और इंग्लैंड की टीम को 252 रन पर समेट दिया।

इंग्लैंड की टीम को शुरुआत में ही झटका लगा, जब जैक क्रॉली महज छह रन बनाकर आउट हो गए। दो साल से अधिक समय बाद 50 ओवर के प्रारूप में वापसी कर रहे क्रॉली असिथा फर्नांडो की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे, जिससे उनकी वापसी निराशाजनक रही।

प्रमुख खबरें

Prateek Yadav की मौत मामले में आया नया मोड़, Akhilesh Yadav के बयान से भी उठे कई सवाल

Puducherry में NDA सरकार का गठन, N Rangasamy ने ली CM पद की शपथ, BJP को भी मिली सत्ता में हिस्सेदारी

आयात शुल्क वृद्धि पर GJEPC की चेतावनी: महंगा होगा सोना, बढ़ेगी तस्करी, MSME विनिर्माताओं पर टूटेगा दुखों का पहाड़

RSS के Dattatreya Hosabale का बड़ा बयान, Pakistan को जवाब दें, पर बातचीत का दरवाजा खुला रखें