श्रीलंका ने तमिल प्रवासियों के छह समूहों और 316 व्यक्तियों पर से प्रतिबंध हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

कोलंबो, 15 अगस्त। नकदी संकट से जूझ रही श्रीलंका की सरकार ने तमिल प्रवासियों के छह समूहों और 316 व्यक्तियों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की सरकार द्विपीय देश पर आए अभूतपूर्ण आर्थिक संकट से निपटने के लिए दीर्घकालिक उपाय खोजने के लिए जद्दोजहद कर रही है। इन समूहों और व्यक्तियों पर से प्रतिबंध रक्षा मंत्रालय द्वारा असाधारण गजट जारी कर हटाया गया। समाचार पोर्टल अदादरना डॉट एलके के मुताबिक शनिवार को 316 व्यक्तियों और प्रवासियों के छह समूहों को प्रतिबंधितों की सूची से हटा दिया गया।

वर्ष 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने इन समूहों पर से प्रतिबंध हटा लिया था ताकि श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के तमिल बहुल इलाकों में पुन: निर्माण की पहल की जा सके, जो गृह युद्ध में बर्बाद हो गए थे। हालांकि, वर्ष 2021 में गोटबाया राजपक्षे की सरकार ने इन समूहों पर दोबारा पांबदी लगा दी और उनसे बात करने से इनकार कर दिया था। श्रीलंका अभूतपूर्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है और मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की सरकार का मानना है कि तमिल प्रवासी समूहों को दोबारा वार्ता प्रक्रिया में शामिल करने से नकद सकंट से गुजर रही सकरार को अत्यधिक जरूरी विदेशी मुद्राआकर्षित करने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट