श्रीलंका में संसद के निकट पुलिस की कार्रवाई, सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे 12 लोगों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

कोलंबो। श्रीलंकाई पुलिस ने बुधवार को यहां संसद भवन के पास सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन करने और देश के सबसे खराब आर्थिक संकट से सही से न निपटने के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। तख्तियां लेकर सांसदों के खिलाफ नारेबाजी करने वाले प्रदर्शनकारी जब संसद भवन के निकट पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें एक बस में बैठाकर पास के एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने राजनीतिक दलों से मतभेद भुलाने का आह्वान किया 

वकीलों ने दावा किया कि पांच और छह मई को संसद के पास प्रदर्शनों पर रोक लगाने के लिए अदालत का आदेश प्राप्त करने का पुलिस का प्रयास कडुवेला मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया था। इस बीच, कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के कार्यालय सह आवास ‘टेंपल ट्रेस’ के फुटपाथ पर रखे सभी ढांचों को हटाने का आदेश जारी किया है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin