नवंबर तक पेश किया जा सकता है श्रीलंका का नया संविधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2016

कोलंबो। श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा ने कहा है कि देश के संविधान का नया मसविदा संभवत: इस साल मध्य नवंबर में बजट से पहले पेश कर दिया जाएगा जो देश की विविधता का प्रतीक होगा। समरवरवीरा ने रविवार को उत्तरी प्रांत में प्वाइंट प्रेडो में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि हम अगले बजट से पहले संसद में इसे (संविधान के मसविदे को) पेश कर सकेंगे।’’

 

वर्ष 2017 का सरकारी बजट मध्य नवंबर में संसद में पेश किये जाने की संभावना है। विदेश मंत्री ने कहा कि नये संविधान तैयार करने में श्रीलंका की धार्मिक विविधिता को पहचान प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, ‘‘हम नये श्रीलंका के वास्ते नये संविधान की बुनियाद तैयार और उसे पेश करने को लेकर व्यस्त हैं। लोकतांत्रिकरण, पहचान और विकास के तीन स्तंभों पर खड़ा होगा वह।’’ उन्होंने कहा कि नये संविधान को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है और आशा है कि वह देश की विविधता का प्रतीक होगा। मैत्रीपाला सिरिसेना सरकार ने इस साल जनवरी में नया संविधान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके वास्ते विभिन्न दलों की 21 सदस्यीय समिति बनायी गयी थी। यह संविधान वर्तमान 1978 के संविधान की जगह लेगा। नये संविधान में प्रधानमंत्री के पास सर्वोच्च सत्ता होगी।

 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!