Zimbabwe पर प्रभावशाली जीत से श्रीलंका ने पक्का किया विश्व कप का टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

बुलावायो। महीश तीक्षणा (25 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद के बाद सलामी बल्लेबाज पथुम निशंका की नाबाद शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स चरण में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हार कर भारत में इस साल पांच अक्टूबर से खेले जाने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप का टिकट पक्का कर लिया। तीक्षणा की शानदार गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे का मध्यक्रम से लड़खड़ा गया और पूरी टीम 32.2 ओवर में 165 रन पर आउट हो गयी। इसके बाद दायें हाथ के बल्लेबाज निशंका ने 102 गेंद में 14 चौके की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेल श्रीलंका की जीत सुनिश्चित कर दी।

शानदार लय में चल रहे सीन विलियम्स (56) ने इसके बाद सिकंदर रजा (31) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी करायी। शनाका ने रजा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद तीक्षणा ने विलियम्स को चलता किया। जिम्बाब्वे की टीम इन झटकों से उबर नहीं पायी। टीम ने 67 रन के अंदर आखिरी सात विकेट गंवा दिये। तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने भी दो विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए निशंका और करुणारत्ने (30) ने 20 ओवर के अंदर 103 रन की साझेदारी कर जीत की पठकथा लिख दी। इसके बाद कुसल मेंडिस (नाबाद 25) ने निशंका का अच्छे से साथ देते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

प्रमुख खबरें

नागपुर MLC चुनाव में Congress के अभिजीत वंजारी ने BJP के सुधाकर कोहले को 3271 वोटों से हराया

PM Modi विधान परिषद नतीजों पर आत्ममंथन करें, Congress का Varanasi और Nagpur पर पलटवार

Uttar Pradesh के कुंडा विधायक Raja Bhaiya को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

दीपावली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान चलाएगी उत्तर प्रदेश सरकार, गोवंश संरक्षण, सांस्कृतिक आस्था और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का अनूठा संगम