श्रीलंका ने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए भारत के साथ करार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022

कोलंबो| भारत और श्रीलंका ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रयासों के तहत श्रीलंका के समुद्री तट के नजदीक स्थित पूर्वी जिले त्रिंकोमाली में 100 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए करार किया है।

दोनों देश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी सहयोग करेंगे। समझौते पर हस्ताक्षर श्रीलंका के वित्त मंत्रालय में शुक्रवार को हुए।

भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा कि भारत के राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी)और श्रीलंका के सिलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीईबी) के संयुक्त उद्यम त्रिंकोमाली पॉवर कंपनी लिमिटेड के लिए ‘जॉइंट वेंचर ऐंड शेयरहोल्डर्स एग्रिमेंट (जेवीएसएचए)’ पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिसके तहत सामपुर में 100 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाना है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष