By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019
कोलंबो। श्रीलंका में 10 साल पहले सिंहली भाषा के चर्चित अखबार के संपादक पर हमला करने के लिए एक सैनिक को गिरफ्तार किया गया। संपादक की कार पर पाए गए उंगलियों के निशान से मिलान के बाद सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ सैन्य सौदा नामंजूर करने की घोषणा की
‘द संडे लीडर’ के संपादक लसांत विक्रमतुंगा की हत्या के दो सप्ताह बाद जनवरी 2009 में रिविरा अखबार के संपादक उपाली तेन्नाकून और उनकी पत्नी को बुरी तरह पीटा गया था। यह हमला उस वक्त हुआ था जब तेन्नाकून और उनकी पत्नी कार्यालय जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें: अब कोई खतरा नहीं, पर्यटकों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है श्रीलंका: अमरतुंगा
अज्ञात लोगों के एक गिरोह ने उनकी कार को घेर कर दंपति पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि 27 जून को अटॉर्नी जनरल के निर्देश के बाद गिरफ्तारी हुई।