श्रीलंका टीम के डाटा विश्लेषक कोविड-19 पॉजिटिव, बल्लेबाजी कोच फ्लावर के बाद दूसरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

कोलंबो। श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को भारत के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। देश के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरूवार को वायरस की चपेट में आ गये थे और उनके बाद कोविड-19 पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है।

इसे भी पढ़ें: परेरा की जगह शनाका संभालेंगे श्रीलंका की कप्तानी, भारत के खिलाफ 13 जुलाई से मैच

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। ’’ इसमें कहा गया, ‘‘ग्रांट फ्लावर के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद राष्ट्रीय खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का कल पीसीआर परीक्षण कराया गया था जिसमें जी टी निरोशन पॉजिटिव आये।’’ बयान के अनुसार, ‘‘निरोशन मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करा रहे हैं। ’’ श्रीलंका को भारत के खिलाफ छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला (तीन वनडे और तीन टी20) खेलनी है जो 13 जुलाई से शुरू हो रही है। फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद कड़े पृथकवास में हैं। श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद फ्लावर को पॉजिटिव पाया गया था।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota