श्रीलंका को जुलाई में ईंधन की दो खेप मिलेगी: लंका आईओसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

कोलंबो| इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी लंका आईओसी के चेयरमैन ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका को इस महीने ईंधन की दो खेप मिलेगी और एक अन्य खेप अगस्त में पहुंचेगी। गौरतलब है कि श्रीलंका अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है और वहां ईंधन सहित आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी है।

समाचार पोर्टल इकोनॉमी नेक्स्ट ने लंका आईओसी के चेयरमैन मनोज गुप्ता के हवाले से कहा, ईंधन (पेट्रोल और डीजल) की दो खेप 13 -14 जुलाई को और 28 से 30 जुलाई के बीच आने की उम्मीद है। प्रत्येक जहाज में 30,000 मीट्रिक टन ईंधन होगा।

गुप्ता ने कहा कि एक अन्य खेप 10 अगस्त को आने वाली है। उन्होंने कहा कि ये सभी खेप सिंगापुर और यूएई से आएंगी।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी