प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्वाद के लिए भी जाना जाता है श्रीलंका

By सुषमा तिवारी | May 14, 2019

श्रीलंका एक ऐसा देश है जिसे प्राकृतिक सुंदरता का आशीर्वाद प्राप्त है। श्रीलंका में देश दुनिया से लोग घूमने के लिए आते हैं। घने जंगलों और नीले समुद्री बीचों से लबरेज श्रीलंका किसी खूबसूरत सपनों की दुनिया से कम नहीं है। श्रीलंका की खूबसूरती से दुनिया परिचित है इस लिए शांति की तलाश में आये पर्यटकों की यहां संख्या ज्यादा हैं। सुंदरता के साथ-साथ यहां का स्वाद भी निराला हैं। सी फूडों के देसी स्वाद के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

अगर आप भारतीय है और खूबसूरत देश श्रीलंका के सफर पर जाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको श्रीलंका से जुड़ी कुछ खास बाते बताएंगे-

तीन घंटे में पहुंच जाएंगे श्रीलंका

श्रीलंका जाने के लिए भारत से सीधी फ्लाइट है जो आपको तीन घंटे में कोलंबो पहुंचा देगी। एयरपोर्ट पर आपको तमाम टैक्सी मिल जाएंगी अपने चुनिंदा होटल के लिए। यहां पर सरकारी गाड़ियां भी होती हैं। श्रीलंका का सफर आपको ज्यादा खर्चीला भी नहीं पड़ेगा। क्योंकि आपको बता दे कि भारत का रुपया श्रीलंका की मुद्रा से ढाई गुना ज्यादा है। इसी लिए अगर आप अपनी गणित लगाएंगे तो भारत के 420 रुपए श्रीलंका में 1000 रु के मूल्य के बराबर है। इस लिहाज से आपकी पॉकिट पर श्रीलंका की यात्रा ज्यादा भार नहीं डालने वाली।

इसे भी पढ़ें: गुजरात के पावागढ़ में घूमने के साथ- साथ बरसो पुराने इन मंदिरों के भी करें दर्शन

सस्ता होगा आपका ये सफर और बेहद ही खूबसूरत भी

श्रीलंका भारतीय महासागर से घिरा एशियाई आइलैंड है। इस लिए श्रीलंका में बरसात के दो मौसम आते हैं। मई से अगस्त के बीच और दूसरा अक्टूबर से जनवरी तक। वैसे मार्च से जून सबसे गर्म और नवंबर से जनवरी एकदम ठंडे होते हैं। 

चाय पीने वालों के लिए बेस्ट प्लेस

अगर आपको चाय पीने के शौकीन है तो चाय का जनक श्रीलंका को माना जाता हैं। ‘दिलमाह’ चाय जो पूरे विश्व में मशहूर है उसका उत्पादन श्रीलंका में ही होता है। 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी में सुकून से घूमें और पाएं जन्नत का एहसास

लॉयन बीयर का भी उठाएं लुफ्ट

इसके अलावा अगर आप श्रीलंका की एल्कोहल ट्राई करना चाहते हैं तो यहां पर एक विशेष तरह की बीयर बनाई जाती हैं। जैसे गोवा में फैनी मशहूर है उस तरह श्रीलंका में लॉयन बीयर मशहूर है। 

जंगलों के बीच तेज रफ्तार से घूमती ट्रेन

पहाड़ों और जंगल के बीच से गुजरती ट्रेन और बाहर का खूबसूरत नजारा देखने का मजा आपको श्रीलंका के एला में ही मिलेगा। यहां का एक्सपीरियंस आप कभी नहीं भूलेंगे।

- सुषमा तिवारी

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह