Sri Lanka Debt Crisis: चीन के कर्ज जाल में फंसा श्रीलंका, देश में महंगाई दर 57%

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2023

चीन के कर्ज तले दबे श्रीलंका का संकट कम नहीं हो रहा है। महंगाई 57% पर चल रही है। आर्थिक तंगी के कारण खाने-पीने के साथ-साथ ईंधन और दवा की भारी कमी हो गई है। इसके चलते श्रीलंका को सुरक्षा से समझौता करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह दो लाख सैनिकों की मौजूदा संख्या को एक तिहाई कम कर देगा। इसमें करीब 1.35 लाख जवान ही रहेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि 2030 तक जवानों की संख्या घटाकर 1 लाख कर देगी। हालांकि इस बारे में सरकार का कहना है कि कटौती का कदम उठाकर वह तकनीकी और रणनीतिक रूप से मजबूत और संतुलित रक्षा बल तैयार कर रही है। संकट से उबरने के उपायों के तहत श्रीलंका भी अपने वार्षिक बजट में 6% की कटौती करेगा।

बच्चों को न भेजे स्कूल

हर दिन 20-25 बच्चे प्रार्थना में बेहोश हो जाते हैं। हम मध्याह्न भोजन के लिए दान पर निर्भर हैं। संस्था फूड फर्स्ट इंफॉर्मेशन एंड एक्शन नेटवर्क के अध्यक्ष एस विश्वलिंगम के मुताबिक, श्रीलंका में 20% बच्चे इस समय बिना नाश्ता किए स्कूल पहुंच रहे हैं. इधर, माता-पिता के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। श्रीलंका में गर्भवती महिलाओं की स्थिति भी खराब है। कुछ एनजीओ का कहना है कि देश में 10 फीसदी गर्भवती महिलाएं कुपोषण का शिकार हैं. उन्हें दो वक्त की रोटी तो दूर पौष्टिक खाना भी नहीं मिल रहा है। दूसरी बार बच्चे को जन्म देने जा रही कंचना ने बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि उनकी तबीयत खराब हो गई है. अगर वे खान-पान पर ध्यान नहीं देंगी तो उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास प्रभावित होगा। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के युवा को CM की ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत जर्मनी में अच्छी सैलरी वाली नर्सिंग नौकरी मिली

Kerala Budget पर VD सतीसन का बड़ा ऐलान, बिना Extra Tax लगाए बनाएंगे भविष्य का केरल

NGOs की Foreign Funding पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, FCRA नियमों के उल्लंघन पर अब लगेगा भारी जुर्माना

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है