आवश्यक वस्तुओं की खरीद को भारत से एक और ऋण-सुविधा लेने की कोशिश में श्रीलंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

कोलंबो| गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका खाद्य उत्पादों, दवाओं एवं अन्य जरूरी चीजों की खरीद के लिए भारत से एक और ऋण सुविधा लेने के लिए बातचीत कर रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बुधवार को कहा कि खाद्य उत्पादों, दवाओं एवं अन्य जरूरी चीजों के आयात के लिए ऋण-सुविधा मुहैया कराने के बारे में भारत के साथ अंतिम दौर की बातचीत चल रही है।

इसके पहले भारत ने दो फरवरी को भी 50 करोड़ डॉलर की ऋण-सुविधा श्रीलंका को देने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस सुविधा का इस्तेमाल ईंधन की खरीद के लिए किया जाना है।

सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण-सुविधा को लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

तापीय बिजलीघरों को चलाने के लिए जरूरी ईंधन के अभाव में श्रीलंका में बिजली उत्पादन पर बहुत बुरा असर पड़ा है। इसके पहले भारत ने श्रीलंका को 90 करोड़ डॉलर का एक कर्ज भी देने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष