श्रीलंकाई विस्फोटों को सात आत्मघाती हमलावरों ने दिया था अंजाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर किए गए सिलसिलेवार बम धमाकों को सात आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया था। सरकारी विश्लेषक विभाग ने सोमवार को यह दावा किया। ‘संडे टाइम्स’ ने सरकारी विश्लेषक विभाग के हवाले से कहा की शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड, किंग्सबरी होटलों और सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में किए गए विस्फोट आत्मघाती हमले थे।

इन छह हमलों के कुछ घंटों बाद कोलंबो में एक और विस्फोट हुआ था। वहीं पुलिस दल के कोलंबो उत्तरी उपगर ओरुगोदावट्टा में एक घर पर छापे मारने पहुंचने पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। इस आठवें धमाके में तीन पुलिस कर्मी भी मारे गए थे। विभाग ने कहा की कुल सात आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में बम धमाकों के बाद कर्फ्यू लगाने का नया आदेश जारी

गौरतलब है कि श्रीलंका में रविवार को गिरजाघरों तथा पांच सितारा होटलों में ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमलों सहित आठ बम धमाकों में कम से कम 290 लोगों की जान चली गई हैं और करीब 500 लोग घायल हुए हैं। हमलों की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने इस सिलसिले में 24 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस बीच आई मीडिया खबरों के अनुसार एनटीजे (नेशनल तोहिद जमात) के अहम गिरजाघरों पर फिदायीन हमले करने की योजना बनाने की जानकारी मिली थी। एनटीजे श्रीलंका का कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन है। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Elections 2026 | 10 राज्यों की 37 सीटों पर फैसला आज, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कांटे की टक्कर

Kerala Assembly Elections 2026 | केरल के चुनावी रण में उतरी RJD! Tejashwi Yadav ने किया LDF के साथ गठबंधन का ऐलान

Odisha: पारिवारिक कलह ने ली चार जान, ट्रिपल मर्डर के बाद आरोपी ने की खुदकुशी

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! Election Commission ने राज्य के मुख्य सचिव को पद से हटाने का दिया आदेश