श्रीलंका में बम धमाकों के बाद कर्फ्यू लगाने का नया आदेश जारी

new-orders-for-curfew-imposed-after-bomb-blasts-in-sri-lanka

सरकार के सूचना विभाग ने बताया की आज सुबह छह बजे पुलिस कर्फ्यू हटा लिया गया था, लेकिन सोमवार रात आठ बजे से इसे फिर से लागू कर दिया जायेगा जो अगले दिन सुबह चार बजे तक जारी रहेगा।

कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को हुए कई आत्मघाती बम धमाकों के बाद देश ने सोमवार को रात में कर्फ्यू लगाने का नया आदेश जारी किया है। रविवार को हुए धमाकों में 290 लोगों की मौत हुई है 500 लोग घायल हुए हैं। सोमवार सुबह अधिकारियों ने पहले से लागू कर्फ्यू को हटा दिया था, जिसके कुछ घंटे बाद फिर से कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है।

सरकार के सूचना विभाग ने बताया की आज सुबह छह बजे पुलिस कर्फ्यू हटा लिया गया था, लेकिन सोमवार रात आठ बजे से इसे फिर से लागू कर दिया जायेगा जो अगले दिन सुबह चार बजे तक जारी रहेगा। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और आलीशान होटलों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले और आठ सिलसिलेवार शक्तिशाली धमाके किये गये।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका बम विस्फोट मामले में इंटरपोल करेगा पूरा सहयोग

इन होटलों में काफी संख्या में विदेशी आते हैं। इन धमाकों में छह भारतीय समेत 290 लोगों की मौत हो गयी। धमाकों ने लिट्टे के साथ गृहयुद्ध के खात्मे के बाद से द्वीपीय देश में एक दशक से जारी शांति को छिन्न-भिन्न कर दिया है। रविवार के हमले के बाद द्वीपीय देश में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़