श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा 20-20 विश्व कप के बाद लेंगे संन्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

सेंचुरियन। श्रीलंका के सीमित ओवर टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा ने खुलासा किया कि वह अगले साल 20-20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे। मलिंगा ने कहा कि वह इंग्लैंड एंव वेल्स में होने वाले आगामी विश्व कप के बाद एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। फिर वह अक्तूबर-नवंबर 2020 में आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले ट्वेंटी20 टूर्नामेंट के बाद अपने करियर का समापन करेंगे। 

इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी टीम को दक्षिण अफ्रीका से मिली 16 रन की हार के बाद कहा, ‘‘विश्व कप के बाद मेरा क्रिकेट करियर समाप्त हो जायेगा। मैं टी20 विश्व कप में खेलना चाहता हूं और इसके बाद अपने करियर का समापन कर दूंगा’’

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त