अवैध रूप से जल सीमा में घुसने के लिए श्रीलंका की नौसेना ने 86 भारतीयों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2021

कोलंबो | श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे मछली पकड़ने वाली 11 नौकाओं पर सवार 86 भारतीयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। नौसेना ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और इसने भारत सहित अन्य देशों से अवैध प्रवासियों को घुसने से रोकने के लिए उत्तरी और पश्चिमी समुद्री सीमा पर गश्ती बढ़ाई है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में आयी गिरावट, टीकाकरण में आई तेजी

सेना ने पिछले पखवाड़े चार भारतीय नौकाओं पर सवार 21 भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर देश में घुसने के लिए गिरफ्तार किया था। नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पाक जलडमरूमध्य के पास समुद्री इलाके में विशेष गश्ती के दौरान नौसेना ने 11 भारतीय नौकाओं को पकड़ा जिस पर 86 लोग सवार थे। वे श्रीलंका की जल सीमा में घुसने का संदिग्ध रूप से प्रयास कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की