Sri Lankan Navy ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी एक नौका भी जब्त की गई है। देश की नौसेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नौसेना के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को अग्रिम कार्रवाई के लिए म्यलाडी मत्स्य निरीक्षणालय लाया जा रहा है। मछुआरों का मुद्दा भारत-श्रीलंका संबंधों में एक संवेदनशील विषय रहा है।

ऐसी अधिकतर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं, जो तमिलनाडु और श्रीलंका के उत्तरी छोर के बीच स्थित एक संकरी जलपट्टी है और दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक समृद्ध मत्स्य क्षेत्र मानी जाती है।

प्रमुख खबरें

India vs West Indies निर्णायक T20I बेंगलुरु में बारिश से धुला, 2-2 पर छूटी सीरीज

Bhagwant Mann के फ्रांस दौरे पर BJP का तंज, पंजाब संकट में और सीएम मना रहे जन्मदिन

लद्दाख में निर्वाचित संस्था के गठन को केंद्र प्रतिबद्ध, 22 अक्टूबर को फिर होगी बातचीत

NPPA ने कैंसर की 137 गैर-अनुसूचित दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% किया सीमित