श्रीलंकाई नौसेना ने फिर की कार्रवाई, 21 मछुआरों को किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2024

21 भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 16 मार्च को तमिलनाडु के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए बंदरगाह से 500 से अधिक नावों में रवाना हुए। जब वे कचाथीवु और नेदुनथीवु के बीच पानी में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें घेर लिया। गिरफ्तार किए गए 21 मछुआरे इजराइल और अरोक्या सुगंधन की नावों पर थे। गिरफ्तार मछुआरों को फिर कांगेसंथुराई ले जाया गया और फिर मायिलेटी बंदरगाह पर मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें: के पोनमुडी को मंत्री नियुक्त करने से राज्यपाल का इनकार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार

16 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिल मछुआरों की लगातार गिरफ्तारियों पर चुप रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। भारत और श्रीलंका के बीच लंबे वक्त से मछुआरों का मुद्दा बना हुआ है। श्रीलंकाई नौसेना पाल्क स्ट्रैट में कई बार भारतीय मछुआरों पर फायरिंग भी कर चुकी है। तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थिति समुद्री पट्टी मछली के लिहाज से संपन्न क्षेत्र है और दोनों देशों के मछुआरे यहां मछली पकड़ने के लिए पहुंचते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ujiarpur Lok Sabha Seat: क्या जीत की हैट्रीक लगाएंगे नित्यानंद राय, आलोक मेहता भी दिखा रहे दम

Fashion Tips: डे डेट पर जाने के लिए टीवी एक्ट्रेस से लें आउटफिट्स की इंस्पिरेशन, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

IND vs BAN Womens T20: बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में जीते चार मैच

Jan Gan Man: भ्रष्टाचार को लेकर कब तक होती रहेगी सियासत, अब चोट करने की जरूरत है