श्रीलंकाई नौसेना ने हमें भगाने के लिए पत्थर, बोतलें फेंकी: मछुआरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2021

रामेश्वरम (तमिलनाडु)। श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ने के दौरान भारतीय मछुआरों को भगाने के लिए पत्थर और बोतलें फेंकी, जिससे 10 से अधिक नावों को कुछ नुकसान हुआ। कथित घटना के बाद यहां लौटे मछुआरों ने रविवार को यह वाकया बताया। रामेश्वर मछुआरा संघ के अध्यक्ष देवदॉस ने बताया कि यहां से लगभग 4,000 मछुआरे चार दिसंबर को 500 से अधिक नावों में मछली पकड़ने के लिए निकले थे और जब वे कच्चातीवू द्वीप पर मछली पकड़ रहे थे, श्रीलंकाई नौसैनिक चार नावों में वहां पहुंचे और उन पर पत्थर और बोतलें फेंकी। 


संघ के नेता ने कहा कि पत्थरों की चपेट में आने से 10 से अधिक नौकाओं को कुछ हद तक नुकसान हुआ है। घटना के बाद मछुआरे तट पर लौट आए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तमिलनाडु मत्स्य अधिकारियों के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई है। नेता ने कहा कि मछुआरे लंबे समय के बाद कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने गए थे और लगातार हो रहे हमलों ने उनमें गहरा भय पैदा कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Mau में बच्चों संग अलग रह रही महिला की पति ने चाकू मारकर हत्‍या की

Justice Chandrachud ने नेपाल के प्रधान न्यायाधीश बिश्वम्भर प्रसाद श्रेष्ठ से मुलाकात की

भाजपा सरकार के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी : कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

MP Kuno National Park से भटककर राजस्थान में प्रवेश करने के बाद चीते को बचाया गया