श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने राजनीतिक दलों से मतभेद भुलाने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने रविवार को कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने मतभेदों को भुला दें और सभी जनहित को ध्यान में रखें। गौरतलब है कि देश इस समय सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है और सरकार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की जा रही है। राजपक्षे ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जनता को दिए संदेश में मतभेद भुलाने और जनहित को ध्यान में रखने की बात कही।

इसे भी पढ़ें: शाहजहांपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा

इससे एक दिन पहले श्रीलंका की शक्तिशाली बौद्ध धार्मिक संस्था ने चेतावनी दी थी कि अगर गोटबाया के बड़े भाई एवं देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने देश के राजनीतिक और आर्थिक संकट को सुलझाने के लिए अंतरिम सरकार बनाने के वास्ते इस्तीफा नहीं दिया तो लोग सभी नेताओं को खारिज कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: एससीबीए चुनाव 2022 परिणाम: विकास सिंह नए अध्यक्ष चुने गए

गोटाबाया ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मैं एक बार फिर सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आने का आमंत्रण देता हूं। आइये राजनीतिक मतभेदों को भूलकर जनहित के संघर्ष में हाथ मिलाएं।

प्रमुख खबरें

US Defense Secretary Pete Hegseth के खिलाफ अपनी ही पार्टी के सांसद ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

Sonia Gandhi का संस्मरण Belonging हुआ रिलीज, HarperCollins की किताब देशभर में उपलब्ध

DK Shivakumar ने Siddaramaiah से मतभेद की बात नकारी, कहा- हमारे बीच कोई विवाद नहीं

CRPF जवानों के बलिदान का सम्मान करें Rahul Gandhi, बाबूलाल मरांडी ने दी नसीहत