शाहजहांपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा

gang rape
ANI

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पांच लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म कर वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पांच लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म कर वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार के मुताबिक, मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: बर्लिन, कोपेनहेगन और पेरिस की यात्रा से पहले बोले PM मोदी, यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करना लक्ष्य

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल को जब वह अपने घर के बाहर थी, तभी उसी के गांव के रहने वाले रवि सिंह, अरुण कुमार सिंह, मोनू सिंह, जागेस सिंह और प्रधान नामक पांच व्यक्ति आए तथा उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। कुमार के अनुसार, एक आरोपी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बग्घी में मारी टक्कर, होमगार्ड के जवान समेत दो की मौत

उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने शनिवार रात थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुमार के मुताबिक, आरोपियों में से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़