श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को किया गया वित्त मंत्री नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

कोलंबो।श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने बुधवार को देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। 73 वर्षीय विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति ने वित्त, आर्थिक स्थिरता और राष्ट्रीय नीति मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। पांच बार प्रधानमंत्री रहे विक्रमसिंघे को श्रीलंका में पैदा हुए बड़े आर्थिक संकट के कारण उभरे राजनीतिक संकट के बाद 12 मई को फिर से नियुक्त किया गया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का स्थान लिया, जिन्होंने आर्थिक संकट से निपटने के लिए एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार नियुक्त करने की अपने भाई की योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन: मारियुपोल में एक अपार्टमेंट से मिले 200 शव, अधिकारियों ने दी खौफनाक जानकारी

विक्रमसिंघे के कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने द्वीप के अन्य देशों के साथ संबंधों को फिर से स्थापित किया, संविधान में 21 संशोधनों के मसौदे के साथ संवैधानिक सुधार के लिए कदम उठाए, ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की और अंतरिम बजट की तैयारी कर रहे हैं। 225 सदस्यीय विधानसभा में विक्रमसिंघे के पास केवल अपनी एक सीट है। वह लचर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के अपने तत्काल कार्य में समर्थन के लिए अन्य राजनीतिक दलों पर निर्भर हैं।

प्रमुख खबरें

Napoleon Bonaparte Death Anniversary: फ्रांस का महान सम्राट और योद्धा था नेपोलियन बोनापार्ट, जहर देकर हुई थी हत्या

Giani Zail Singh Birth Anniversary: पंजाब के इकलौते और देश के 7वें राष्ट्रपति थे ज्ञानी जैल सिंह

हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी : Abhishek Banerjee

न्यूयॉर्क के ‘Times Square’ पर 500 से अधिक महिलाओं ने भिन्न शैलियों की साड़ियों का प्रदर्शन किया