मालदीव से सिंगापुर जाने की तैयारी में गोटबाया राजपक्षे, श्रीलंका को मुश्किल परिस्थितियों में छोड़कर भागे

By अनुराग गुप्ता | Jul 13, 2022

कोलंबो। श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के बाद प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुए। जिसको लेकर सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें छोड़ी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे।

श्रीलंका डेली मिरर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आज सुबह मालदीव के लिए रवाना हुए थे, उन्हें आज सिंगापुर के लिए रवाना होना है। दरअसल, सेना के एक विमान की मदद से राष्ट्रपति श्रीलंका से मालदीव के लिए रवाना हुए थे और अब जानकारी मिल रही है कि वो सिंगापुर रवाना होने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: अशरफ गनी के बाद राजपक्षे भी अपने देश को मुश्किल दौर में छोड़कर भागे, मगर जेलेंस्की डटे हैं 

विक्रमसिंघे को बनाया गया कार्यकारी राष्ट्रपति

गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को देश का कार्यकारी राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्दने ने ऐलान किया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने विदेश प्रवास के दौरान कामकाज संभालने के लिए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि यह संविधान के अनुच्छेद 37(1) के तहत किया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल