श्रीलंका के प्रधानमंत्री राजपक्षे ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2021

तिरुपति (आंध्र प्रदेश)। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को यहां के निकट तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजपक्षे (76) अपनी पत्नी श्रीरांति के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को यहां पहुंचे। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि रात में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिथि गृह में रुकने के बाद सुबह पारंपरिक परिधान पहने श्रीलंका के प्रधानमंत्री ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचे और उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की।

इसे भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने समाप्त किया था 12 साल का वनवास, स्वर्णिम इतिहास के साथ पूरा किया था 'फर्राटा किंग' का सपना

इससे पहले मंदिर के ‘महाद्वारम’ पहुंचने पर राजपक्षे का पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के शीर्ष पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारी ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजपक्षे दंपति को मंदिर के विशाल श्री रंगनायक मंडपम में आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़ें: मालदीव में चलाया जा रहा है भारत विरोधी अभियान, क्या है इसकी वजह

अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री को मंदिर प्रबंधन ने भगवान वेंकटेश्वर का एक चित्र और लड्डू प्रसाद भेंट किया। पूर्व में भी राजपक्षे इस प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं,उस दौरान वह देश के राष्ट्रपति थे।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar