श्रीलंका की टीम तीन वनडे मैच खेलने के लिये बांग्लादेश पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

ढाका। न​व नियुक्त कप्तान कुसाल परेरा की अगुवाई में श्रीलंका की क्रिकेट टीम तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये यहां पहुंच गयी है। श्रीलंकाई टीम होटल में तीन दिन तक कड़े पृथकवास पर रहेगी और इस बीच उसके कोविड—19 के लिये दो परीक्षण किये जाएंगे। इसके बाद वे चौथे दिन से आपस में ही अभ्यास कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से हुए बाहर, हाल ही में की थी वापसी

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे 23 मई को खेला जाएगा। इसके बाद 25 और 28 मई को दूसरा और तीसरा वनडे होगा। तीनों मैच शेरे बांग्ला स्टेडियम मीरपुर में खेले जाएंगे। पिछले सप्ताह श्रीलंका ने अपनी टीम में कई बदलाव करते हुए दिमुथ करुणारत्ने की जगह उनके सलामी जोड़ीदार कुसाल परेरा को कप्तान नियुक्त किया तथा एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चंदीमल जैसे खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर कर दिया। कुसाल मेंडिस को उप कप्तान बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

NCLT ने SBI के ₹12,668 करोड़ बकाये में Venugopal Dhoot को दिवालिया घोषित किया

Ramayana Part 1 Day 1 Box Office Collection | भारत और दुनियाभर में Ranbir Kapoor-Yash की फिल्म ने रचा इतिहास, यहां देखें कमाई के आंकड़े

Delhi Police का बड़ा फैसला: ड्यूटी पर घायल 250 कर्मियों को ₹25000 तक की वित्तीय मदद

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना