इंग्लैंड पर मिली जीत से बढ़ेगा श्रीलंकाई टीम का मनोबल: महेला जयवर्धने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019

लीड्स। श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने को लगता है कि इंग्लैंड पर मिली जीत से चीजें बेहतरी के लिये बदलेंगी। जयवर्धने को लगता है कि श्रीलंकाई टीम पिछले मैचों में थोड़ी भयभीत सी लग रही थी। उन्होंने आईसीसी के लिये अपने कॉलम में लिखा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस मैच से आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में श्रीलंका के आत्मविश्वास में काफी बढ़ोरती होगी। उन्होंने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक को शिकस्त दी है और अब उन्हें खुद पर भरोसा करने की जरूरत है।’’

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद लसिथ मलिंगा ने कहा, बेसिक्स पर डटे रहे

उन्होंने कहा, ‘‘यह सिक्स पैक के बारे में नहीं है, यह कौशल के बारे में है और लसिथ मलिंगा ने इंग्लैंड पर श्रीलंका की जीत के दौरान यह दिखा दिया।’’ जयवर्धने ने कहा, ‘‘उसने इतने वर्षों में श्रीलंका के लिये यह कई बार किया है लेकिन उसे अपना सर्वश्रेष्ठ करते हुए देखना शानदार है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह