राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता श्रीहरन ने HC से पैरोल बढ़ाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2019

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु की सरकार को नलिनी श्रीहरन मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कहा। वह राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता हैं जिसने 30 दिनों के लिए पैरोल बढ़ाने की मांग की है। सरकार से जवाब मांगते हुए न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति निर्मल कुमार की पीठ ने नलिनी की याचिका पर आगे की सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया।

याचिकाकर्ता ने कहा कि वह इसलिए अदालत पहुंची हैं कि जेल उपमहानिरीक्षक ने पिछले मंगलवार को 30 और दिनों के लिए उनके पैरोल के आवेदन को खारिज कर दिया था। पिछले महीने अदालत ने उसे अपनी बेटी की शादी की व्यवस्था करने के लिए 30 दिनों की साधारण छुट्टी दी थी।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत