भारत के स्टार श्रीहरि ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया, लेकिन तोक्यो ओलंपिक का ‘ए’ कट हासिल करने से चूके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

नयी दिल्ली। भारत के स्टार तैयाक श्रीहरि नटराज शुक्रवार को इटली के रोम में सेटे कोली ट्राफी के लिये 100 मीटर पुरूष बैकस्ट्रोक स्पर्धा में ‘ए’ ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय हासिल करने से चूक गये। बेंगलुरू के 20 साल के तैराक ने 53.90 सेकेंड के समय से 100 मीटर पुरूष बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड बेहतर किया। लेकिन यह तोक्यो ओलंपिक के लिये कट हासिल करने के ‘ए’ समय के लिये काफी नहीं था जो 53.85 सेकेंड है। एक अन्य भारतीय तैराक अद्वेत पागे ने भी राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। उन्होंने अमेरिका के लास एंजिलिस में क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता की पुरूष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 15:23.66 सेकेंड का समय निकाला।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines