विश्व टूर फाइनल्स में श्रीकांत की जीत के साथ शुरूआत, फ्रांस के टोमा को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

बाली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को सीधे गेम में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में जीत के साथ शुरूआत की। इससे पहले 2014 में सत्र के आखिरी इस टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण तक पहुंचे श्रीकांत ने पोपोव को ग्रुप बी के मुकाबले में 42 मिनट के भीतर 21 . 14, 21 . 16 से हराया। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को हालांकि जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा की जोड़ी ने 21 . 14, 21 . 18 से मात दी।

प्रमुख खबरें

बिना Recognition चल रहे Beacon Public School पर दिल्ली सरकार की गाज, Ashish Sood ने दिए जांच के आदेश

नौकरियां कहां हैं? Pawan Khera ने 7.8% GDP ग्रोथ पर PM Modi को घेरा

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति और द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा

नेपाल को देख क्यों हंसने लगे तुर्किए के मुस्लिम, फिर लगा करंट!