जर्मन ओपन में पीवी सिंधू को मिली बड़ी हार, दूसरे दौर में चीन की खिलाड़ी ने दी शिकस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

मुएलहेम एन डेर रुहर (जर्मनी)।ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाली भारतीय स्टार पीवी सिंधू को गुरुवार को यहां जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की कम रैंकिंग की झांग यी मैन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन किदाम्बी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। विश्व चैंपियनशिप 2019 की विजेता और यहां सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू 55 मिनट तक चले मैच में झांग से 14-21, 21-15, 14-21 से हार गयी। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और यहां आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने एक घंटे सात मिनट तक चले पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में चीन के लू गुआंग झू पर 21-16, 21-23, 21-18 से जीत दर्ज की। सिंधू के लिये यूरोपीय चरण की शुरुआत निराशाजनक रही। वह अगले सप्ताह से शुरू होने वाली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में खिताब के दावेदारों में शामिल है।

प्रमुख खबरें

Tennis Ball Exercise से बढ़ाएं अपना Focus और Brain Speed; विशेषज्ञों ने बताए इसके अद्भुत स्वास्थ्य फायदे

Houthi Rebels का Eye for an Eye एक्शन, Bab al-Mandeb Strait में Saudi Arabia की समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान

Video: पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Mahakaleshwar Temple पहुंचे Kartik Aaryan, लिया बाबा का आशीर्वाद

MP Assembly में UCC Bill पास, CM Mohan Yadav ने बताया Golden Day, कहा- अब सबको मिलेगा समान अधिकार