श्रीनगर में कला संग्रहालय के माध्यम से जान सकते हैं कश्मीरी कला और संस्कृति का इतिहास

By नीरज कुमार दुबे | Aug 09, 2022

श्रीनगर के अली कदल इलाके में एक कला संग्रहालय आम जनता के लिए खोला गया है जिसमें कश्मीर की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत की विभिन्न विधाओं को देखा जा सकता है। 150 साल पुरानी इमारत को हाल ही में मरम्मत के बाद संग्रहालय का रूप प्रदान किया गया है। बताया जाता है कि झेलम नदी के तट पर चार मंजिला यह घर सन् 1850 में एक प्रभावशाली कश्मीरी पंडित द्वारा बनवाया गया था। इस कला संग्रहालय को खुलवाने में हेल्प फाउंडेशन नामक एनजीओ का काफी योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आदिवासियों और जनजातियों के लिए कई नई योजनाएं शुरू की गयीं

नजीर अहमद ने कहा कि हम चाहते हैं कि स्कूली बच्चे गौरवशाली अतीत के बारे में अधिक जानने के लिए इस जगह का दौरा करें। उन्होंने कहा कि हालांकि हमने इस कला संग्रहालय को खोलते समय जिस तरह से बड़ी संख्या में दर्शकों की उम्मीद की थी, वैसी उत्साहजनक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं देखी है।

प्रमुख खबरें

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत

AFC U17 Women Asian Cup: मलेशिया से ड्रॉ भी भारत को दिला देगा टूर्नामेंट का टिकट