श्रीनगर जा रहे विमान की वाराणसी में आपात लैंडिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2025

कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान को बुधवार शाम ईंधन रिसाव की सूचना के बाद वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि विमान में ईंधन रिसाव के कारण पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वाराणसी के हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर विमान को शाम चार बजकर 10 मिनट पर सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विमान में सवार सभी 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। यात्रियों को आगमन कक्ष (एराइवल हॉल) में ले जाया गया है। तकनीकी टीम वर्तमान में विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है। स्थिति पूर्णतः सामान्य और नियंत्रण में है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार