श्रीनगर में मई में पिछले छह दशकों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2025

श्रीनगर शहर में बृहस्पतिवार को लगभग छह दशक में पहली बार मई में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान कार्यालय ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक श्रीनगर में गत 57 वर्षों के बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, मई में अब तक का सर्वाधिक तापमान 24 मई 1968 को 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मई में यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक तापमान है।

अधिकारियों ने बताया कि 31 मई 1956 को श्रीनगर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से नौ डिग्री अधिक था।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में मई में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बृहस्पिवार को यहां 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 15 मई 2001 में यहां सबसे अधिक 32.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

Kajaria Bathware में 20 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, CFO के खिलाफ पुलिस में शिकायत