King के सेट से Shah Rukh-Deepika की फोटो लीक, Cape Town में दोनों का रोमांस देख क्रेजी हुए फैंस

By एकता | May 01, 2026

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने वाली दीपिका पादुकोण काम से ब्रेक लेने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। फिलहाल वह शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं। शुक्रवार को फिल्म के साउथ अफ्रीका शेड्यूल से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

केप टाउन में रोमांटिक अंदाज

लीक हुई तस्वीरों में शाहरुख और दीपिका एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। देखकर लग रहा है कि केप टाउन की खूबसूरत लोकेशन पर किसी गाने की शूटिंग चल रही है। दीपिका फ्लोरल-प्रिंट वाले गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं शाहरुख खान सॉल्ट-एंड-पेपर लुक और प्रिंटेड शर्ट में काफी कूल दिख रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री की तारीफों के पुल बांध दिए। सोशल मीडिया पर लोग इसे किसी पुरानी क्लासिक पेंटिंग की तरह सुंदर बता रहे हैं।

Deepika Padukone and SRK from the sets of KING in Cape Town, South Africa
by u/GiveMeSomeSunshine3 in BollyBlindsNGossip

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan की Kartavya का दमदार पोस्टर रिलीज, King Khan ने बताया Netflix पर कब देगी दस्तक

फिल्म किंग के बारे में

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सितारों की लंबी फौज है। शाहरुख और दीपिका के अलावा इसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में होंगे। खास बात यह है कि सुहाना खान की यह पहली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह धमाकेदार फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रमुख खबरें

IIFL Finance में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Blackstone, बोर्ड से मिली मंजूरी

Rahul Gandhi की PM Modi को खुली बहस की चुनौती, Kiren Rijiju बोले अगला लक्ष्य दिमागी नक्सल

दोस्त बने रहेंगे... शादी के 13 साल बाद अलग हुए Pawan Kalyan और Anna Lezhneva

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चार दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दौरान लगभग 134 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात