Saif Ali Khan की Kartavya का दमदार पोस्टर रिलीज, King Khan ने बताया Netflix पर कब देगी दस्तक

By एकता | May 01, 2026

सैफ अली खान एक बार फिर अपने गंभीर और दमदार अंदाज में पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी आने वाली थ्रिलर फिल्म 'कर्तव्य' को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है और खास बात यह है कि इसे शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। गुरुवार को खुद किंग खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया।

इसे भी पढ़ें: उनकी कमी बेहद महसूस होती है, Dharmendra को याद कर भावुक हुईं Hema Malini, कहा- 'सदमे से उबरना मुश्किल'

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

'कर्तव्य' एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो सही और गलत के बीच फंसा हुआ है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अफसर अपनी जिम्मेदारियों, निजी रिश्तों और अपने फैसलों के बोझ के तले दबा रहता है। यह फिल्म न्याय, सत्ता और इंसान के भीतर चल रहे संघर्ष को गहराई से दिखाएगी। फिल्म में सैफ के साथ रसिका दुगल, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav