Oscars 2023 | मार्वल की फिल्में डायरेक्ट करेंगे एसएस राजामौली? राम चरण बोले- ऐसा हुआ तो बड़ी पार्टी दूंगा

By रेनू तिवारी | Mar 10, 2023

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। फिल्म ‘आरआरआर’ के अभिनेता राम चरण ने कहा कि एस. एस. राजामौली को ‘मार्वल स्टूडियो’ की फिल्म का निर्देशन करने का मौका मिलता है तो वे ‘‘एक बड़ी पार्टी’’ देंगे। राम चरण इन दिनों 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए अमेरिका में है। उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ का तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’मूल गीत की श्रेणी में नामित है। वेबसाइट ‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ को एक दिए साक्षात्कार का वीडियो अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को साझा किया।

इसे भी पढ़ें: Rohit Jawa होंगे हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड के नए एमडी, सीईओ, संजीव मेहता का लेंगे स्थान

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है। ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस गीत पर प्रस्तुति देंगे। पुरस्कार समारोह का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजिलिस में किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Goa Assembly में ही होगी Anti Conversion Bill पर चर्चा, CM Pramod Sawant ने किया साफ

China Nepal Floods: सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ से 359 मौतें, 288 भारतीय लापता

Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत पर बरसेगी मां की असीम कृपा, जानें Importance और कलश स्थापना के नियम

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को भद्रा मुक्त शुभ मुहूर्त, जानें Rakhi बांधने का सटीक Time और Rituals