SSC GD Admit Card 2025: कब जारी होंगे एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 27, 2025

हाल ही में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों  (CAPFs) और NIA समेत अन्य में GD कॉन्स्टेबल पदों पर परीक्षा का आयोजन 4 से 15 फरवरी 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से बताया गया है कि सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड डेट से 4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।  जैसे कि किसी का पेपर 10 फरवरी को होना है तो उसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 1 फरवरी को आएगी और एडमिट कार्ड 7 फरवरी को डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

- सबसे पहले कैंडीडेट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

- अब होम पेज पर अबाउट अस में अपने रीजन की वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद वेबसाइट पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

- अब आपको मांगी गई डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करना है।

- फिर आपको प्रवेश पत्र स्क्रीन ओपन हो जाएगा। इसे फिर आप डाउनलोड कर लें।

इन तारीखों में होंगे एग्जाम

एसएससी की तरफ से जीडी कॉन्सटेबल पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 4,5,6,7,10,11,12,13,17,18,19,20,21 और 25 फरवरी 2025 को देशभर में मौजूद परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम होगा।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti