मैं घर आना चाहता हूं, मोदी जी मेरी मदद...यूक्रेन में पकड़े गए गुजरात के शख्स ने प्रधानमंत्री को भेजा मैसेज

By अभिनय आकाश | Dec 22, 2025

गुजरात के मोरबी जिले के 23 वर्षीय युवक, जो कथित तौर पर रूस की ओर से लड़ने के आरोप में यूक्रेन की हिरासत में है, ने अपनी रिहाई के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। अपने परिवार को भेजे गए वीडियो संदेशों में, उसने रूस में पढ़ाई या काम के लिए जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों को धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है। मोरबी निवासी साहिल मोहम्मद हुसैन माजोथी नाम का यह युवक इस साल अक्टूबर की शुरुआत में तब सुर्खियों में आया, जब यूक्रेनी अधिकारियों ने उसका एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण करता दिख रहा था।

इसे भी पढ़ें: Yes, I am in Love...पुतिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो गया, सभी हैरान

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा या काम के लिए रूस आने वालों को बहुत सावधान रहना चाहिए। यहाँ बहुत सारे धोखेबाज हैं। आप आपराधिक, मादक पदार्थों या अवैध मामलों में फंस सकते हैं। जहाँ तक हो सके, इन सब से दूर रहें। उन्होंने भारतीय अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि मैं भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से निवेदन करता हूं कि कृपया मेरी मदद करें।

प्रमुख खबरें

Assembly Bypolls Results | बिहार की बांकीपुर, MP की दतिया और गुजरात की मंज़लपुर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

Jammu and Kashmir | बारामूला और पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... वसुधैव कुटुम्बकम के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण