SSC Exam से पहले Aadhaar Biometrics अनलॉक करना जरूरी, आयोग ने जारी की एडवाइजरी

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 18, 2026

अगर आप भी कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार है, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारी हो चुके हैं। असल में यह निर्देश बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के संबंध में है।


निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से लेकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और परीक्षा के बाद बाहार निकालने तक कई चरणों में उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित की जाती है। ऐसे में आधार बायोमेट्रिक्स अनलॉक रहना जरुरी है।

इस बीच, आयोग ने बताया है कि  UIDAI की तरफ से अस्थायी बायोमेट्रिक अनलॉक की सुविधा सिर्फ 10 मिनट तक प्रभावी रहती है। पहचान सत्यापन की पूरी प्रक्रिया के लिए यह समय पर्याप्त नहीं है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा प्रक्रिया के समय अपने आधार बायोमेट्रिक्स स्थाई रुप से अनलॉक किए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद चाहें तो अपने बायोमेट्रिक्स दोबारा लॉक कर सकते हैं।

किन एसएससी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को ध्यान देना होगा?

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL)
कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)
GD कांस्टेबल
सेंट्रल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (CPO)
जूनियर इंजीनियर (JE)

आधार में कौन-सी जानकारियां अपडेट रख सकते हैं?

बता दें कि, आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले आधार की व्यक्तिगत और बायोमेट्रिक जानकारी जांचने की सलाह दी है-

जानकारी का प्रकार   जांच करने योग्य विवरण
व्यक्तिगत जानकारी  नाम, जन्मतिथि और पता
बायोमेट्रिक जानकारी    फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली (आइरिस) स्कैन और चेहरे से जुड़ा डेटा


इस परीक्षा में शामिल में होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधार में किसी भी जरूरी सुधार को समय रहते हुए पूरा कर लें। इसके साथ ही, परीक्षा से पहले यह भी जांच कर लें कि आधार प्रमाणीकरण और बायोमेट्रिक का सत्यापन की स्थिति एकदम सही होना चाहिए।

परीक्षा से पहले क्यों जरूरी है आधार सत्यापन?

वहीं, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की पहचान की पूरी तरह से पुष्टि के लिए आधार प्रमाणीकरण और बायोमेट्रिक जांच हो सकती है। अगर जानकारी सही से अपडेट नहीं हुई, तो बायोमेट्रिक लॉक है, तो सत्यापन में परेशानी देखने को मिल सकती है।

एसएससी की एडवाइजरी के चलते उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को सुरक्षित सुचारु और समय पर पूरा करना है। इसके अलावा, उम्मीदवार अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए परीक्षा से पहले ही आधार की सभी जानकारियों की जांच कर लेनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 18 November 2026 | Latif Bhat Killed Kulgam | India Pakistan Border Smuggling | BSF Jawan Detained in Bangladesh | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Horoscope 18 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

राजस्थान में 45 हजार पदों पर भर्ती संविदा में बदलने का Ashok Gehlot ने लगाया आरोप

डेयरी कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष में Milk Prices 4 से 8 रुपये बढ़ाए, CareEdge की रिपोर्ट में खुलासा