डीएम और एसएसपी ने किया मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार का औचक निरीक्षण

By राजीव शर्मा | Aug 17, 2021

मेरठ। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां दोनों अधिकारी करीब डेढ़ घंटा रहे। उन्होंने बैरक के साथ अस्पताल और रसोईघर की भी व्यवस्था देखी। हालांकि निरीक्षण में सब कुछ सामान्य मिला। उन्होंने जेल निरीक्षण के बाद समय पूर्व बंदियों की रिहाई को लेकर जेल अफसरों के साथ बैठक की। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में युवा संकल्प यात्रा की हुई शुरुआत, पंकज सिंह ने सपा-बसपा पर जमकर साधा निशाना 

डीएम और एसएसपी ने समय पूर्व बंदियों की रिहाई के 27 मामलों की तैयार फाइल को लेकर जेल अधीक्षक व अन्य जेल अधिकारियों के साथ बैठक की। बंदियों की रिहाई को लेकर विचार विमर्श किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि साल में तीन मौकों पर चार-चार महीने के अंतराल पर समय पूर्व बंदियों की रिहाई की जाती है। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जेल अफसरों की बैठक हुई।इस दौरान एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी के अतिरिक्त मेडिकल व नौचंदी समेत कई थानों की फोर्स मौजूद रही।

प्रमुख खबरें

महिला हूं इसलिए... अफगानिस्‍तान में अकेले घूम रही थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर...

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah