उत्तर प्रदेश के पहले हाईटेक थाने गोरखनाथ का एसएसपी ने रखी आधारशिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास ही स्थित गोरखनाथ थाना जर्जर हो गया था। जिसे तोड़ कर नए बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए आज एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन किये और नए थाने की आधारशिला रखी। मीडिया से बात करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि यह थाना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री आवास के करीब का थाना है जो जर्जर अवस्था में हो गया था इससे तोड़कर बहु मंजिला भवन का निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया है। यह भवन 5 मंजिला बनाया जाएगा जो पूरी जो सभी सुख सुविधाओं से लैस रहेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य