Hindi Controversy: हिंदी से ऐसी नफरत कि स्टालिन ने बजट से '₹' ही बदल डाला, जानें तमिल में क्या लिखा

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

एमके स्टालिन सरकार ने राज्य के बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदल दिया है। यह शायद पहली बार है जब किसी राज्य ने राष्ट्रीय मुद्रा प्रतीक को हटा दिया है। यह घटनाक्रम एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और तीन-भाषा नीति के विरोध के संदर्भ में सामने आया है। तमिलनाडु द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख पहलुओं, विशेष रूप से त्रि-भाषा फार्मूले को लागू करने से इनकार करने के परिणामस्वरूप केंद्र ने समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत केंद्रीय शिक्षा सहायता में 573 करोड़ रुपये रोक दिए हैं।

प्रमुख खबरें

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन

New Zealand पर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश का खतरा, Team India करेगी नए प्रयोग

Meerut Police ने मालकिन को नशीला पदार्थ देकर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा

Cancer Drugs के दाम घटे, Jan Swasthya Abhiyan ने मुनाफे पर सीमा तय करने को कहा