द्रमुक ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ एकजुटता व्यक्त की : Stalin

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2023

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे भारतीय पहलवानों के धरने के प्रति सोमवार को एकजुटता दिखाई। दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित देश के चोटी के पहलवान जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। ये लोग यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। द्रमुक अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मुताबिक पार्टी के सांसद एम एम अब्दुल्ला ने विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की और द्रमुक की ओर से उन्हें समर्थन व्यक्त किया।

पहली एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जिसे यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के साथ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। दूसरी प्राथमिकी शिकायतों की व्यापक जांच के संबंध में दर्ज की गई है। सात महिला पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पहलवानों ने कहा है कि जब तक सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे विरोध स्थल नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पिछले सप्ताह अपना धरना फिर से शुरू किया और मांग की कि आरोपों की जांच करने वाली समिति के निष्कर्षों को सार्वजनिक किया जाए।

प्रमुख खबरें

पंचायत रोस्टर पर Himachal Assembly में बवाल, BJP के नारों से गूंजा सदन, कार्यवाही स्थगित।

आपके PM कहाँ थे? Kharge के सवाल पर घमासान, Rijiju बोले- All-Party Meeting से आप भी गायब थे।

Iran में सैन्य तख्तापलट! IRGC ने राष्ट्रपति को किया साइडलाइन, अपने हाथ में लिया पूरा कंट्रोल

LSG vs DC: पहले मैच से पृथ्वी शॉ बाहर! लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11