हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 27 से ज्यादा लोगों की मौत, मरने वालों में महिलाएं व बच्चे शामिल

By अंकित सिंह | Jul 02, 2024

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को एक धार्मिक सभा में भगदड़ मच गई, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजकुमार अग्रवाल ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक "हमें 27 शव मिले हैं।" घटना के बारे में बात करते हुए एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हाथरस जिले के एक गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, तभी भगदड़ मची। एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। घायल अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। आगे की जांच की जा रही है। इन 27 शवों की पहचान की जा रही है।''

इसे भी पढ़ें: Allahabad HC की गंभीर टिप्पणीः धर्मांतरण नहीं रुका तो भारत की बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जायेगी

घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने ट्वीट किया कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में मरने वालों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार और घटनास्थल पर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। 

प्रमुख खबरें

Mahavir Swami का अहिंसा Message: यह कायरता नहीं, राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा हथियार था

फखर जमां, अफरीदी और रजा ने पीएसएल में गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया

US प्लेन के लिए एयरस्पेस किया बंद, मिलिट्री बेस में नो एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खुलकर उतर गया ये NATO देश

Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? Vastu Tips के अनुसार रखें ये 5 मूर्तियां, आएगी Good Luck