उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़, तीन लड़कियां घायल, पार्टी ने जतायी ‘साजिश’ की आशंका

By अंकित सिंह | Jan 04, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से पूरा दमखम लगा रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार उत्तर प्रदेश में खुद को मजबूत करने की कोशिश में है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने इस विधानसभा चुनाव में महिलाओं को साधना शुरू किया है। इसी को लेकर उन्होंने एक नारा दिया है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। आज उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अचानक इस आयोजन में भगदड़ मच गया और 3 लड़कियां मामूली रूप से घायल हो गईं। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय के मुताबिक मैराथन दौड़ के दौरान घायल हुए तीन लड़कियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांडेय ने बताया कि इस आयोजन के लिए 200 बच्चियों को इकट्ठा होने की अनुमति दी गई थी लेकिन इससे कहीं ज्यादा छात्राएं आयोजन में शामिल हुईं। घायल बच्चियों का प्राथमिक उपचार कराया गया। शहर के बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बरेली जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राएं इकट्ठा हुई थीं। आयोजकों ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया, लेकिन आरोप है कि मैदान में क्षमता से अधिक छात्राएं एकत्रित हुईं। कांग्रेस ने इस घटना के पीछे भाजपा द्वारा ‘साजिश’ की आशंका जतायी है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर अपनी ओछी राजनीति के लिये मासूम बच्चियों को ‘मोहरा’ बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते हैं तो ऐसी कुछ घटनाएं हो जाती हैं। मगर ये नहीं होनी चाहिए। आगे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। 

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: आईएमएफ और World Bank में सुधार की मांग, एकतरफा प्रतिबंधों का कड़ा विरोध

टैगोर विद्वान Ketaki Kushari Dyson का 86 वर्ष की आयु में निधन

Bihar Flood: RJD नेता Tejashwi Yadav ने पीड़ितों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज, लगाया भेदभाव का आरोप

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, Kashi में BJP शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान