आखिर वैष्णो देवी मंदिर तीर्थ क्षेत्र में क्यों मची भगदड़ ? DGP ने बताई इसकी वजह, केंद्रीय मंत्री बोले- भर्ती लोगों की हालत स्थिर है

By अनुराग गुप्ता | Jan 01, 2022

जम्मू। वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में मची भगदड़ में शनिवार को 12 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के नारायणा अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने जख्मी लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां भर्ती हुए लोगों की हालत स्थिर है। हम यात्रा के लिए कुछ तकनीकी समाधान जोड़ सकते हैं। पहले लोग त्योहारों के दौरान दरगाह पर जाते थे, आजकल युवा साल के पहले दिन मंदिर जाना चाहते हैं, प्रधानमंत्री मोदी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में 12 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान 

कुछ युवाओं के बीच हुई कहासुनी

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी की वजह से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी भाषा से बातचीत में दिलबाग सिंह ने बताया कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया। उन्होंने ने बताया कि घटनास्थल से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, कुछ युवा लड़कों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और कुछ ही सेकंड के भीतर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश