संसद की स्थायी समिति तीन जुलाई को यूसीसी पर चर्चा करेगी: सुशील मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2023

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कार्मिक, लोक शिकायत, कानून एवं न्याय पर संसदीय स्थायी समिति के प्रमुख सुशील मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह तीन जुलाई को अपनी बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर सभी हितधारकों के विचार मांगेगा। उन्होंने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि समिति की बैठक गैर-राजनीतिक है क्योंकि इसमें सभी राजनीतिक दलों के सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra: इस बार 62 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था रवाना, सुबह-सबेरे हुई आरती

मोदी ने कहा कि समिति के सदस्यों को सूचित किया गया है कि तीन जुलाई की बैठक के दौरान यूसीसी पर उनके विचार मांगे जाएंगे और उन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मंगलवार शाम तक, विधि आयोग को अपने सार्वजनिक नोटिस पर लगभग 8.5 लाख प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई थी।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !