क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर पूर्व साथी ने किया बड़ा खुलासा, इस्लाम अपनाना चाहता है स्टार फुटबॉलर

By Kusum | Dec 05, 2024

दुनिया के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर उनके पूर् साथी फुटबॉलर ने बड़ा दावा किया है। रोनाल्डो अल नस्त्र के लिए खेलते हैं। इसी क्लब के पूर्व गोलकीपर अब्दुला वलीद का कहना है कि रोनाल्डो इस्लाम अपनाना चाहते हैं। अब्दुला ने ये भी कहा कि स्टार फुटबॉलर खुद ये इच्छा जाहिर की है। 

साउदी अरब के पूर्व स्टार फुटबॉलर ने बताया कि रोनाल्डो खुद ही ट्रेनिंग के दौरान कोच से कहते हैं कि अजान के समय खिलाड़ियों को ब्रेक दिया जाए ताकि वह नमाज पढ़ सके। 

उन्होंने आगे बताया कि शुरुआत में मैं रोनाल्डो के काफी करीब था। वह सउदी अरब के कल्चर को नहीं समझता था। उसे ये सब जानने में बहुत दिलचस्पी थी। वह बहुत सवाल करता था। पिछले साल मई में उन्होंने गोल करके सजदा किया तो सभी खिलाड़ियों ने अल्लाह-हो-अकबर कहा था। साल 2023 में रोनाल्डो के अल नासर में जाने से पहले भी ऐसी ही रिपोर्ट्स आई थीं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पूर्व रियल मैड्रिड टीम के साथी खिलाड़ी मेसुत ओजिल और करीम बेंजेमा ने उन्हें मुसलमान बनने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

प्रमुख खबरें

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित