कब होगा टाटा आईपीएल 2022 का आगाज ? सामने आई तारीख ! इन स्टेडियमों में खेले जा सकते हैं मुकाबले

By अनुराग गुप्ता | Feb 20, 2022

नयी दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज 26 मार्च से होने की संभावना है। पहले खबरें थीं कि कोरोना महामारी के बीच आईपीएल की शुरुआत 27 मार्च से होगी लेकिन ब्रॉडकास्टर और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच चर्चा के बाद 26 मार्च से शुरू करने की सहमति बनी है। हालांकि अभी तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर स्टार चाहता है कि आईपीएल का आगाज 26 मार्च से हो ताकि 27 मार्च दिन रविवार को दो मुकाबले हो सकें। हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि 26 मार्च से आईपीएल का आगाज होगा। 

इसे भी पढ़ें: रोहित के साथ यह स्टार खिलाड़ी करेगा पारी की शुरुआत ! सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर 

कहां खेले जाएंगे मुकाबले ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के सभी मुकाबले अहमदाबाद, मुंबई और पुणे के 6 मैदानों पर खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि लीग स्टेज मुकाबले महाराष्ट्र में जबकि प्लेऑफ के मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। मुबंई में खेले जाने वाले मुकाबले वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डॉ डीवाई पाटिल और रिलायंस जियो स्टेडियम में खेले जाने की संभावना है। हालांकि इस पर भी जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!