स्टार्क ने आईपीएल भुगतान मामले में बीमाकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

मेलबर्न। पिछले साल चोटिल होने के कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच नहीं खेल पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भुगतान मामले में अपने बीमाकर्ता से 15.3 लाख डालर प्राप्त करने के लिए मुकदमा दायर किया है।

सिडनी मार्निंग हेराल्ड में छपी खबर के मुताबिक स्टार्क चोटिल होने के कारण पिछले साल केकेआर के लिए एक भी मैच में नहीं खेल सके थे। उन्होंने विक्टोरियन काउंटी अदालत में अपने बीमाकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। स्टार्क को केकेआर ने लगभग 18 लाख डालर (9.4 करोड़ रूपये) की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था।

इसे भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी में सहवाग की झलक: ब्रायन लारा

अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्क ने इसके बाद एक बीमा लिया जिसमें अगर वह आईपीएल नहीं खेल पाने की स्थिति में 15.3 लाख डालर मिलने का प्रावधान था। स्टार्क ने इस बीमा के लिए 97,920 डालर की रकम दी थी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह